Menu

1 तवारीख़ 1

GVH

1 नूह तक आदम की औलाद सेत, अनूस, 2 क़ीनान, महललेल, यारिद, 3 हनूक, मतूसिलह, लमक, 4 और नूह थी। नूह के तीन बेटे सिम, हाम और याफ़त थे। 5 याफ़त के बेटे जुमर, माजूज, मादी, यावान, तूबल, मसक और तीरास थे। 6 जुमर के बेटे अश्कनाज़, रीफ़त और तुजरमा थे। 7 यावान के बेटे इलीसा और तरसीस थे। कित्ती और रोदानी भी उस की औलाद हैं। 8 हाम के बेटे कूश, मिसर, फ़ूत और कनान थे। 9 कूश के बेटे सिबा, हवीला, सबता, रामा और सब्तका थे। रामा के बेटे सबा और ददान थे। 10 नमरूद भी कूश का बेटा था। वह ज़मीन पर पहला सूरमा था। 11 मिसर ज़ैल की क़ौमों का बाप था : लूदी, अनामी, लिहाबी, नफ़तूही, 12 फ़तरूसी, कसलूही (जिनसे फ़िलिस्ती निकले) और कफ़तूरी। 13 कनान का पहलौठा सैदा था। कनान इन क़ौमों का बाप भी था : हित्ती 14 यबूसी, अमोरी, जिरजासी, 15 हिव्वी, अरक़ी, सीनी, 16 अरवादी, समारी और हमाती। 17 सिम के बेटे ऐलाम, असूर, अरफ़क्सद, लूद और अराम थे। अराम के बेटे ऊज़, हूल, जतर और मसक थे। 18 अरफ़क्सद का बेटा सिलह और सिलह का बेटा इबर था। 19 इबर के दो बेटे पैदा हुए। एक का नाम फ़लज यानी तक़सीम था, क्योंकि उन ऐयाम में दुनिया तक़सीम हुई। फ़लज के भाई का नाम युक़तान था। 20 युक़तान के बेटे अलमूदाद, सलफ़, हसरमावत, इराख़, 21 हदूराम, ऊज़ाल, दिक़ला, 22 ऊबाल, अबीमाएल, सबा, 23 ओफ़ीर, हवीला और यूबाब थे। यह सब उसके बेटे थे। 24 सिम का यह नसबनामा है : सिम, अरफ़क्सद, सिलह, 25 इबर, फ़लज, रऊ, 26 सरूज, नहूर, तारह 27 और अब्राम यानी इब्राहीम। 28 इब्राहीम के बेटे इसहाक़ और इसमाईल थे। 29 उनकी दर्जे-ज़ैल औलाद थी : इसमाईल का पहलौठा नबायोत था। उसके बाक़ी बेटे क़ीदार, अदबियेल, मिबसाम, 30 मिशमा, दूमा, मस्सा, हदद, तैमा, 31 यतूर, नफ़ीस और क़िदमा थे। सब इसमाईल के हाँ पैदा हुए। 32 इब्राहीम की दाश्ता क़तूरा के बेटे ज़िमरान, युक़सान, मिदान, मिदियान, इसबाक़ और सूख़ थे। युक़सान के दो बेटे सबा और ददान पैदा हुए 33 जबकि मिदियान के बेटे ऐफ़ा, इफ़र, हनूक, अबीदा और इल्दआ थे। सब क़तूरा की औलाद थे। 34 इब्राहीम के बेटे इसहाक़ के दो बेटे पैदा हुए, एसौ और इसराईल। 35 एसौ के बेटे इलीफ़ज़, रऊएल, यऊस, यालाम और क़ोरह थे। 36 इलीफ़ज़ के बेटे तेमान, ओमर, सफ़ी, जाताम, क़नज़ और अमालीक़ थे। अमालीक़ की माँ तिमना थी। 37 रऊएल के बेटे नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा थे। 38 सईर के बेटे लोतान, सोबल, सिबोन, अना, दीसोन, एसर और दीसान थे। 39 लोतान के दो बेटे होरी और होमाम थे। (तिमना लोतान की बहन थी।) 40 सोबल के बेटे अलियान, मानहत, ऐबाल, सफ़ी और ओनाम थे। सिबोन के बेटे ऐयाह और अना थे। 41 अना के एक बेटा दीसोन पैदा हुआ। दीसोन के चार बेटे हमरान, इशबान, यितरान और किरान थे। 42 एसर के तीन बेटे बिलहान, ज़ावान और अक़ान थे। दीसान के दो बेटे ऊज़ और अरान थे। 43 इससे पहले कि इसराईलियों का कोई बादशाह था ज़ैल के बादशाह यके बाद दीगरे मुल्के-अदोम में हुकूमत करते थे : बाला बिन बओर जो दिनहाबा शहर का था। 44 उस की मौत पर यूबाब बिन ज़ारह जो बुसरा शहर का था। 45 उस की मौत पर हुशाम जो तेमानियों के मुल्क का था। 46 उस की मौत पर हदद बिन बिदद जिसने मुल्के-मोआब में मिदियानियों को शिकस्त दी। वह अवीत शहर का था। 47 उस की मौत पर समला जो मसरिक़ा शहर का था। 48 उस की मौत पर साऊल जो दरियाए-फ़ुरात पर रहोबोत शहर का था। 49 उस की मौत पर बाल-हनान बिन अकबोर। 50 उस की मौत पर हदद जो फ़ाऊ शहर का था। (बीवी का नाम महेतबेल बिंत मतरिद बिंत मेज़ाहाब था।) 51 फिर हदद मर गया। अदोमी क़बीलों के सरदार तिमना, अलिया, यतेत, 52 उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, 53 क़नज़, तेमान, मिबसार, 54 मज्दियेल और इराम थे। यही अदोम के सरदार थे।

Everything we make is available for free because of a generous community of supporters.

Donate